Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जनजातीय आवासीय विद्यालय के 166 बच्चियों को लगा मिजिल्स रुबैला टीका

Sahibganj : जिले के बोरियो प्रखंड के अदरो गांव स्थित जनजातीय आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों को मिजिल्स रुबैला का टीका 18 अप्रैल को दिया गया. कुल 166 बच्चियों का टीकाकरण एएनएम हेन्ना कोशर ने की. मिजिल्स रुबैला बच्चों को होने वाली एक जानलेवा बीमारी है. इस बीमारी से ग्रस्त बच्चों को बुखार होने के साथ-साथ शरीर पर दाने निकल आते हैं. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर साहिबगंज जिले में भी मिजिल्स रुबैला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत अन्य जगहों पर 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं. मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं एएनएम समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611871&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: पहाड़िया व संथाल गांवों में टैंकर से जलापूर्ति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही