Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : उत्पाद पुलिस की शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान दौड़ में 19 अभ्यर्थी बेहोश

Sahibganj : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत साहिबगंज जैप-9 परिसर अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा चल रही है. सातवें दिन गुरुवार को दौड़ के दौरान 19 से अधिक अभ्यर्थी बेहोश हो गए. आनन-फानन में पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद, उपाध्यक्ष मंटू कुमार पासवान, मंत्री नवीन मुर्मू, केंद्रीय सदस्य मनीष कुमार मानवेल ने उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात डॉ मोहन मुर्मू व अन्य डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. अस्पताल के डीएस डॉ रंजन कुमार ने भी वार्ड में पहुंचकर अभ्यर्थियों का हाल-चाल जाना. बेहोश हुए अभ्यर्थियों में बिहार के गया निवासी शिवपूजन कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार, शिवशक्ति कुमार, हिमांशु राज, सुबोध कुमार, कुलदीप प्रजापति, अमित कुमार, रूपा कुमारी, आश्रित, संदीप, नवादा का राहुल कुमार, नालंदा का सुजीत कुमार, भागलपुर का मोनू कुमार, पलामू की कुमारी नीलम, गोड्डा का दीपक कुमार साह, गुमला का अमन गुलेरी, साहिबगंज का राज मंडल व कल्याणपुर का शिवशंकर शामिल हैं. इधर सदर अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी सभी के ईलाज में लगे थे। ज्ञात हो कि 6 वे दिन टुनटुन कुमार, चंदन यादव, विवेक कुमार, मनोज कुमार, राजेश रजक व निवारण पासवान शामिल हैं. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-program-to-be-held-on-30th-august-now-on-4th-september/">रांची

: 30 अगस्त को होने वाला मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम अब 4 सितंबर को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही