Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : भीषण आग से 19 घर जले, लाखों का नुकसान

Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के चांदशहर पंचायत में 6 अप्रैल की दोपहर एक घर में आग लगने से पड़ोस के करीब 19 घर जलकर राख हो गए. रुबभान शेख के घर के समीप रखे जलावन की ढेर में अराजक तत्वों द्वारा जलती बीड़ी फेंक देने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. पड़ोस में एक-एक घर धू-धू कर जलने लगी. जिनके घर जले हैं उनके नाम हैं- नाजीर शेख, ताजीमुद्दीन शेख, राजेश रजक, दौला शेख, मो. शेख, मोती शेख, मंगलू शेख, बदरूल शेख, इंटा शेख, बाबुल शेख, मोजाहिर नदाब, केसना, ग्यास शेख,सुकूर शेख,सदरू शेख, अब्रा शेख, नहजुल शेख,तस्लीम शेख. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की काफी मशक्कत की लेकिन लपटें तेज रहने के कारण नियंत्रण नहीं पा सके. कई लोग अपने घरों से सामान व मवेशी निकालकर सुरक्षित स्थान की ओर ले गए. आग लगने की सूचना राधानगर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के कर्मी दमकल लेकर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. आग लगने से रूबभान शेख व सदरू शेख के घर में रखे सारा सामान, स्पेलेंडर बाइक जलकर राख हो गया. दौला शेख व सुकुर शेख के घर में रखे दो पलंग,नगद आठ हजार रुपए, दो मवेशी जल गया. ग्यास शेख के घर में रके गेहूं, कपड़ा, साइकिल व बक्सा जलकर राख हो गया. नाजिर शेख के छत पर रखे हजारों रुपए का जलावान जल गया. अग्नि पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600204&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने शव किया बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही