Search

 
 
 

साहिबगंज : मधु पहाड़िया हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार

 
Sahibganj : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बेतौना संथाली के पास 4 जनवरी को शेरगढ़ निवासी छोटा मधु पहाड़िया उम्र 51 की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. वहीं जिरवाबाड़ी थाना में रविवार को प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले में 2 आरोपी बड़ा पचरुखी निवासी गुल्लू पहाड़िया उर्फ गोलू पहाड़िया व ओलू पहाड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दोनों की निशानदेही पर 1 खून लगा हुआ दबिया, खून लगा शर्ट बरामद कर लिया गया है. वहीं डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले 10 दिसंबर 2023 को पुषा पहाड़िया की हत्या हुई थी. इस मामले में छोटा मधु पहाड़िया का पुत्र सोमरा पहाड़िया जेल में बंद है. शुरुआती अनुसंधान में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है. छोटा मधु पहाड़िया का एक हत्यारोपी गोलू पहाड़िया पुषा पहाड़िया का साला है. मामले में मृतक के पुत्र राजू पहाड़िया के बयान पर जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 1/24 के तहत अनुसंधान जारी है. छापामारी दल में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, पुअनि विक्रम कुमार, संदीप कुमार वर्मा, सौरभ कुमार, सअनि मनोज कुमार शर्मा, आरक्षी प्रवीण कुमार व राजाराम शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-59-officers-did-surprise-inspection-of-jharkhand-schools-irregularities-detected/">रांचीः

59 अफसरों ने किया झारखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण, पकड़ी गड़बड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही