Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : नशीले पदार्थों की तस्करी मामले में 2 गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पुलिस ने राजमहल थाना क्षेत्र के पूर्वी जामनगर पंचायत के उसमल्ली टोला में छापेमारी कर अनारुल शेख व हसन टोला में छापेमारी कर समसुल हक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. अनारुल शेख एमडीएमए व समसुल हक गांजा तस्करी का अभियुक्त है.
Advertisement
Advertisement

Sahibganj : साहिबगंज जिले के राधानगर थाने की पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों का नाम अनारुल शेख व समसुल हक है. दोनों राजमहल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ राधानगर थाने में पहले से मामला दर्ज था.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना कांड संख्या 443/25 का अभियुक्त अनारुल शेख व कांड संख्या 89/23 का अभियुक्त समसुल हक अपने घर में छुपे हुए हैं. पुलिस ने राजमहल थाना क्षेत्र के पूर्वी जामनगर पंचायत के उसमल्ली टोला में छापेमारी कर अनारुल शेख व हसन टोला में छापेमारी कर समसुल हक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. अनारुल शेख एमडीएमए व समसुल हक गांजा तस्करी का अभियुक्त है.


ज्ञात हो कि राधानगर पुलिस ने इससे पहले पिछले 28 अक्टूबर को इंग्लिश नासघाट से 13.57 ग्राम एमडीएमए के साथ मुख्य आरोपी सरफराज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. सरफराज अहमद के खिलाफ थाने में कांड संख्या 443/25 दर्ज है. वह फिलहाल जेल में बंद है. इसके बाद 24 नवंबर 2025 को एमडीएमए केस से जुड़े मामले में अभियुक्त शमशुल को जेल भेजा गया था. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही