Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : माइक्रो आब्जर्वर व सेक्टर पदाधिकारी को दी होम वोटिंग की जानकारी समेत 2 खबरें

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी हेमंत सती ने लोकसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से होम वोटिंग को लेकर समाहरणालय सभागार में सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर के साथ बैठक की. डीसी ने उन्हें होम वोटिंग के नियम व प्रपत्रों की जानकारी देते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी  अनिल कुमार, डीईओ कुमार हर्ष, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू समेत सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित थे.

जिले में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान जुलाई से

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान को लेकर सोमवार को समहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक की. उन्होंने बताया कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान जुलाई में शुरू होगा और सितंबर तक चलेगा. उन्होंने टास्क फोर्स टीम से टीकाकरण की तैयारी के बारे में जानकारी ली. कहा कि अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के छह श्रेणियों के लोगों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा. इसमें जिन लोगों को पहले टीबी हुआ हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले, 60 वर्ष या उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व मधुमेह के मरीज शामिल हैं. बताया कि जन्म के समय व पहले वर्ष के भीतर बच्चों को बीसीजी का टीका लगाया जाता है.यही टीका व्यस्कों में भी इस्तेमाल किया जायेगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों व टीम को हेड काउंट सर्वे करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार, डीआरसीएचओ, डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता व सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-enthusiasm-of-voters-was-seen-in-gandey-kalpana-soren-took-stock-of-the-booths/">गिरिडीह

: गांडेय में दिखा वोटरों का उत्साह, कल्पना सोरेन ने लिया बूथों का जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही