Search

 
 
 

साहिबगंज : राजमहल में गंगा घाट पर गांजा से भरा सूटकेश जब्त समेत 2 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर पुलिस ने शुक्रवार को भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. गांजा एक बड़े सूटकेश में रखा था. मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मानिकचक फेरी घाट से चलकर पानी का जहाज सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही राजमहल घाट पहुंचा लोकसभा चुनाव को लेकर चेकनाका पर तैनात पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी. तभी एक युवक बड़ा सूटकेश लेकर जहाज से उतरा. पुलिस ने उसे रोककर कर सूटकेश की तलाशी लेनी चाही. तभी युवक ने कहा कि सूटकेश की चाबी परिजन के पास है, लाकर देता हूं. जब काफी देर तक युवक नहीं लौटा, तो पुलिस को शंका हुई. सूटकेस का ताला तोड़कर देखने सभी के होश उड़ गए. सूटकेश में पैकिंग किया हुआ 4 से 5 बंडलों में करीब 40 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लोखों में आंकी गई. चेकनाका पर तैनात मजिस्ट्रेट की सूचना पर थाना प्रभारी गुलाम सरवर मौके पर पहुंचे और गांजा के बंडल जब्त कर लिए. खोज-बीन करने पर युवक का कहीं पता नहीं चला.

कार की डिक्की से 16 मोबाइल, बाइक से 95 हजार रुपए बरामद

Sahibganj : लोकसभा चुनाव व होली पर्व को देखते हुए साहिबगंज नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गोपालपुर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक कार (जेएच 15 एएफ 4347) की डिक्की से सैमसंग, ओप्पो, वीवो सहित अन्य कंपनियों के 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए. मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई. वहीं, पीरपैंती निवासी बाइक सवार जयप्रकाश सिंह के पास से 95 हजार रुपए नकद बरामद किए गए. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कार चालक इसीपुर बाराहाट निवासी मो. सलीम अंसारी को कपड़कर उससे पूछताछ की जा रही है. रुपया बरामदगी की सूचना पर सदर अंचल के सीओ राम बालक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-dies-after-being-hit-by-vehicle-near-mudhban/">गिरिडीह

: मुधबन के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही