Search

 
 
 

साहिबगंज : अपराध की योजना बना रहे 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

 

पुलिस ने जंगल में छापामारी कर पकड़ा, कट्टा व गोली बरामद

Sahibganj : साहेबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस ने नीरापाड़ा जंगल में छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद की गई है. यह जानकारी एसडीपीओ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि एसपी कुमार गौरव को कुछ बदमाशों के पहाड़ की तलहट्टी में छुपकर वारदात की साजिश रचने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम गठित जंगल में छापेमारी कर दो बदमाशों को हथियार व गोली के साथ दबोच लिया. पकड़े गए बदमाशों में बड़ा जिरवाबाड़ी चानन निवासी बबलू मंडल और उसका सहयोगी पप्पू मंडल शामिल है. दोनों बदमाशों का पुराना  आपराधिक इतिहास रहा है. बबलू मंडल सकलैया बम कांड व जिरवाबाड़ी चानन में राजा मंडल को गोली मारकर जख्मी करने सहित अन्य कांडों में आरोपी है. पुलिस को उसकी तलाश थी. उसके खिलाफ बोरियो व तालझारी थाना में कई मामले दर्ज हैं. वहीं पप्पू मंडल बोरियो थाना में दर्ज कई मामलों में आरोपी है. छापेमारी टीम में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनिश कुमार पांडेय, एसआई अमर कुमार मिंज, तालझारी थाना प्रभारी, एसआई अनिल कुमार यादव, एएसआई मनोज मालवीय व अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-of-ashish-mishra-gang-arrested-with-weapons/">देवघर:

आशीष मिश्रा गिरोह के तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही