Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 20 मामले आए

Sahibganj : जिला अनुकंपा समिति की बैठक 20 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राम निवास यादव ने की. बैठक में अलग-अलग विभागों के कुल 20 मामलों को रखा गया. मामले इस तरह है- जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से 7 मामला, सिविल सर्जन कार्यालय से 3, जिला कल्याण कार्यालय- 2, ग्रामीण कार्य विभाग- 3, वन प्रमंडल- 1, कारखाना निरीक्षक कार्यालय-1, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान-1, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल- 1, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से -1. उपायुक्त ने सभी मामलों पर समिति के साथ विचार विमर्श करते हुए अगली प्रक्रिया का आदेश दिया. बैठक में उपायुक्त ने जिला स्थापना समिति के सदस्यों से विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण पर विचार-विमर्श कर आवश्यकतानुसार तबादला का आदेश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, नजारत उप समाहर्ता, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=583006&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मंदिर की दानपेटी से रुपए की चोरी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही