Search

 
 
 

साहिबगंज : गंगा में कूदी 21 साल की विवाहिता

 
दर्जनों गोताखोर युवती की तलाश में गंगा में उतरे
Sahibganj : राजमहल प्रखंड में 23 जुलाई की सुबह एक महिला उफनती गंगा में कूद गई. महिला की पहचान पुणे में रहकर काम करने वाली राजमहल थाना क्षेत्र के फेलु टोला निवासी नूर जमाल की पत्नी फुलेरा बीबी के रूप में हुई है. समाचार लिखे जाने तक फुलेरा बीबी के जीवित या मृत होने की पुष्टि नहीं हो पाई है. फुलेरा बीबी ने गंगा में छलांग लगाने से पहले अपना मोबाइल एक महिला को दे दिया था. इस संदर्भ में राजमहल थानाप्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि फुलेरा बीबी ने गंगा में छलांग लगाने से पहले अपना मोबाइल पास बैठी राजमहल थाना क्षेत्र के हाजीपीर अलीटोला निवासी फैंसी खातून को दिया था. पुलिस फैंसी खातून और उसके भाई बारिक शेख को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. फैंसी खातून और बारिक शेख ने बताया कि वे लोग फुलेरा बीबी को नहीं जानते हैं। उसने बताया कि महिला ने बाथरूम जाने की बात कहकर मोबाइल रखने के लिए कहा था. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर फुलेरा बीबी के भाई हाजी बादल टोला निवासी मकसूद शेख ने थाने पहुंचकर बताया कि उसकी बहन रविवार की सुबह खाला के घर मालदा जाने की बात बोलकर निकली थी. पुलिस प्रत्येक पहलू पर बारीकी से छानबीन कर रही है. समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों व अन्य माध्यम से फुलेरा बीबी की तालाश गंगा में की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=708364&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर विक्षिप्त बच्चे की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही