Search

 
 
 

साहिबगंज : हार्डवेयर गोदाम चोरीकांड में 3 गिरफ़्तार

 
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के नमस्ते रोड से अमित कुमार के हार्डवेयर गोदाम से हुए चोरीकांड का खउलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने बताया कि विगत 10 दिन पूर्व नमस्ते रोड निवासी अमित कुमार उर्फ बंटी के हार्डवेयर गोदाम से पार्ट्स के चोरी के मामले में कांड संख्या 221/22 दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस ने अफसर अंसारी पिता अनवारूल अंसारी, वसीम अंसारी पिता स्वर्गीय रफीक अंसारी और नजरी कलीम पिता खुर्शीद अंसारी तीनों को गिरफतार किया है. तीनों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया. पुलिस के द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में साहिबगंज भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-deputy-commissioner-gave-tabs-to-37-selected-students-of-the-district/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले के 37 चयनित छात्रों को उपायुक्त ने दिये टैब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही