Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मजदूरी करने गुजरात गए बरहेट के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत समेत की 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : बरहेट से मजदूरी के लिए गुजरात जाने के क्रम में एक युवक सत्यकाम केवट (26 वर्ष) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. वह बरहेट थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव का रहने वाला था. परिजनों के अनुसार, सत्यकाम पिछले सप्ताह गांव के लोगों के साथ गुजरात गया था. साथ गए गांव के लोगों ने पिछले 1 मार्च को सत्यकाम केवट की मौत की खबर दी. वह घायल अवस्था में राजकोट के समीप रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला. आरपीएफ उसे पास के सरकारी अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. राजकोट अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया. सूचना मिलते ही परिजन राजकोट पहुंचे और शव लेकर सोमवार को गांव पहुंचे. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सत्यकाम केवट की शादी 2 साल पहले हुई थी. उसे एक बेटा है.

राजमहल में विक्षिप्त युवक ने अपना गला रेता, गंभीर

Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र की खुटेरी पंचायत के सबडारा फाटक गांव निवासी एक युवक बाबूजी मुर्मू ने सोमवार की सुबह धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. पिता संझला मुर्मू ने बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. मुखिया मसी टुड्डू की मदद से घायल युवक को सीएचसी तालझारी ले जाया गया.वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए साहिबगंज रेफर कर दिया. वहां उसका इलाज सूर्या नर्सिंग होम में किया गया. लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी उसे हार सेंटर रेफर कर दिया है.

जिला स्थापना समिति की बैठक में अनुकंपा के 8 मामलों का निष्पादन

Sahibganj : साहेबगंज के डीसी हेमंत सती ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान जिला स्थापना, अनुकंपा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जिला परिषद स्थापना समिति आदि के कार्यों की समीक्षा की गई. अनुकंपा समिति की बैठक में कुल 17 मामले आए, जिनमें से 5 का निष्पादन किया गया. 4 अनुसेवक व एक लिपिक की सेवा संपुष्टि की गई. 11 अनुसेवक व एक चालक को एमएसएपी का लाभ दिया गया. वहीं, चौकीदार स्थापना समिति में अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए 5 मामले गए, जिसमें 3 का निष्पादन किया गया. बैठक में उप समाहर्ता अमर प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा जयवर्धन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-any-kind-of-negligence-will-not-be-tolerated-in-abua-residence-dc-including-4-news/">बोकारो

: अबुआ आवास में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीसी   समेत 4 खबरें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही