Search

 
 
 

साहिबगंज : स्टोन बोल्डर मामले की एनजीटी में सुनवाई समेत संथाल की 3 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के चर्चित स्टोन बोल्डर मामले की सुनवाई गुरुवार को एनजीटी ईस्टर्न जोन कोलकाता में हुई. सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने और संरक्षित डॉल्फिन सहित अन्य जलीय जीवों को बचाने के लिए यह मामला एनजीटी ईस्टर्न जोन कोलकाता में दायर (याचिका संख्या-162/2023) दायर किया है. याचिका पर सुनवाई जस्टिस बी अमित स्टालेकर व एक्सपर्ट मेंबर डा. अरुण कुमार वर्मा ने की. सुनवाई के दौरान झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव यतींद्र कुमार दास की  ओर से दाखिल जवाबी हलफनामा पर फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि कोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी उपायुक्त, केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड नई दिल्ली व झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड की ओर से प्रस्तुत जांच रिपोर्ट से वह संतुष्ट नहीं है. इसलिए कमेटी जिले के सभी गंगा घाटों का स्थलीय निरिक्षण कर रिपोर्ट सौंपेँ. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की है.

पीएम आवास घोटाला मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Sahibganj : प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले में आरोपी बरहेट थाना क्षेत्र के बोडबांध निवासी राजीव साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर  गुरुवार को जेल भेज दिया. वह वर्ष 2023 में बोडबांध पंचायत स्थित  गोडमा पहाड़ में लगभग 17  प्रधानमंत्री आवास की राशि लाभुकों के खाते से निकासी कर गबन करने के मामले में आरोपी है. इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बोडबांध निवासी नारायण साह और राजीव साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

गोड्डा में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Godda : गोड्डा सदर अस्पताल में इलाजरत महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. पथरगामा थाना अंतर्गत ग्राम गंगटी निवासी महिला गंगिया देवी को बीते बुधवार की रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत महिला के मुंह से झाग निकल रही थी.  इसकी सूचना तत्काल नगर थाना को दी गई. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की. सूचना पर महिला के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे. उसके भाइयों ने बताया कि बहन की छोटी गोतनी से उसका अक्सर विवाद होता था. घटना के दिन भी बहन के साथ मारपीट की गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-claims-to-have-given-medicine-for-filariasis-to-23-10-lakh-people-many-localities-are-still-left/">धनबाद

: 23.10 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का दावा, कई मुहल्ले रह गए बाकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही