Search

 
 
 

साहिबगंज : जिले के 40 शिक्षक शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

 
Sahibganj : बंगाली टोला स्थित रॉबर्सन क्लब में झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया. अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने की. बतौर मुख्य अतिथि डीएसई राजेश कुमार शामिल हुए. स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए डीएसई राजेश कुमार पासवान ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं. बच्चों को अपना बच्चा समझे, समय पर स्कूल जाएं. अनुशासन, स्कूल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें. आपकी कर्मठता ही समाज में आपकी पहचान होगी. कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडो से आए कुल 40 शिक्षक शिक्षिकाओं को शॉल, डायरी, कलम व गुलाब़  देकर सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक विभीषण पासवान, रमेश पासवान, सुभाष कुमार, कुमार अभिषेक, राजीव कुमार, शिव शंकर पासवान, निरंजन मंडल, ललन जी, उज्ज्वल राय, शलेंद्र मंडल, संतावना व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-chairman-laid-the-foundation-stone-of-various-schemes-of-the-city-council/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नगर परिषद के विभिन्न योजनाओं का अध्यक्ष ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही