Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : ट्रेन से 500 शराब की बोतलों के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : आरपीएफ ने मंगलवार की सुबह साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से 500 शराब की बोतल के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी आरपीएफ के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान हुई है. बरामद किये गये शराब की कीमत लगभग 65,000 रुपये बतायी जा रही है. पूछताछ में शराब तस्करों ने बताया है कि नशे का यह सामान वह बिहार लेकर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/ups-famous-ips-officer-amitabh-thakur-gets-bail-from-allahabad-high-court/">यूपी

के चर्चित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली जमानत

 RPF को मिली थी गुप्त सूचना

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि हावड़ा-गया एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब की खेप ले जायी जा रही है. जिसके बाद 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस में RPF ने B-3 कोच की जांच की गई. इसमें बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी प्रेम कुमार, पंकज पासवान, विश्वजीत कुमार, मनीष कुमार और राजीव कुमार बर्थ संख्या 57,58 और 59 पर यात्रा कर रहे थे. जांच में इनके बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. जांच में पता चला कि यह लोग अंग्रेजी शराब पश्चिम बंगाल से लेकर आ रहे थे. इसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया. शराब को जब्त कर लिया गया.मामले की सूचना साहिबगंज के उत्पाद विभाग को दी गई है. इसे भी पढ़ें - हिजाब">https://lagatar.in/hijab-controversy-karnataka-high-court-will-pronounce-its-decision-in-a-while-section-144-is-applicable-in-many-districts/">हिजाब

विवाद : कर्नाटक हाईकोर्ट थोड़ी देर में सुनायेगा फैसला, कई जिलों में धारा 144 लागू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही