Search

 
 
 

साहिबगंज : बरहेट सीएचसी के समीप बनेगा 50 बेड का अस्पताल

 
Sahibganj : बरहेट प्रखंड में 50 बेड के अस्पताल का निर्माण होना है. इसके लिए वैसी जमीन की तलाश की जा रही है, जहां अस्पताल बनने से क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू की पहल पर अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट के समीप खाली पड़ी सरकारी जमीन चह्नित की है. उनके निर्देश पर रविवार को अंचल निरीक्षक इम्तियाज अली जमीन का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे. जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कू ने कहा कि उनका प्रयास है कि अस्पताल का निर्माण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट के ही निकट हो. मौके पर समाजसेवी एजाज अंसारी, इंफ्राजॉन कंपनी के कनीय अभियंता अजीत कुमार, सीएचसी बरहेट के प्रबंधक चंदन कुमार, पंसस रेजाउल रहमान, शमशेर अली, नईमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dc-and-sp-inspected-evm-dispatch-center-and-2-news-from-bokaro-bermo//">

ईवीएम डिस्पैच सेंटर का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण समेत बोकारो-बेरमो की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही