Search

 
 
 

साहिबगंज : महिलाओं के लिए तसर उत्पादन का 50 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में तसर उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक सेवा केंद्र दनवार में रविवार को महिलाओं के लिए 50 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण जेएसएलपीएस की इकाई पलाश की ओर से दिया जा रहा है. इसके लिए चार सामुदायिक सेवा केंद्रों का गठन किया गया है. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सखी मंडल की सदस्यों को आधुनिक मशीनों से रेशम का धागा निकालने की विधि से अवगत कराना है. ताकि आगे चलकर उन्हें तसर उद्योग से जोड़ा जा सके. ज्ञात हो कि इससे पहले प्रखंड में तीन सामुदायिक सेवा केंद्रों में सखी मंडल की 120 सदस्यों को तसर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. प्रशिक्षण के बाद सभी महिलाओं को कुकुन से धागा निकालने की नि:शुल्क मशीन मुहैया कराई गई. इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही