Search

 
 
 

साहिबगंज : बड़हरवा में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल व 2100 रुपए बरामद

 
Sahibganj : पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में बड़हरवा थाना क्षेत्र  से गुरुवार को छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 2100 रुपए नकद, सात मोबाइल फोन व छह एटीएम कार्ड समेत साइबर ठगी से संबंधित अन्य कागजात बरामद किए गए हैं. यह जानकारी एसडीपीओ मंगल सिह जामुदा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. पकड़े गए आरोपियों में पवन रमानी (कहारपाड़ा), शेखर रमानी उर्फ चंद्रशेखर रमानी (प्रोफेसर कॉलोनी), नीरज कुमार (कालीतल्ला), अमित कुमार वर्मा (स्टेशन चौक झिकटिया) व पप्पू कुमार उर्फ पप्पू रमानी (झरना टोला, थाना तीनपहाड़) शामिल हैं. पप्पू रमानी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह मोबाइल चोरी में पहले जेल जा चुका है. एसडीपीओ ने बताया कि सीएसपी संचालक कालीतल्ला गांव निवासी शाहनवाज शेख ने बड़हरवा थाना में आवेदन देकर उसके सीएसपी से अवैध निकासी किए जाने का मामला दर्ज कराया था. साहिबगंज एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई. जांच के बाद एसआई सुदामा सिंह के बयान पर इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. केस के अनुसंधान का जिम्मा पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार को सौंपा गया. इसके बाद छापेमारी कर उक्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए युवकों ने स्वीकार किया है कि बैंक अधिकारी व कृषि पदाधिकारी बनकर कृषि अनुदान देने के नाम पर वे लोगों की पर्सनल डिटेल हासिल कर उनके बैंक खाते से रुपए उड़ाते थे. छापेमारी में एसडीपीओ मंगल सिह जामुदा के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, बड़हरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, तीनपहाड़ थाना प्रभारी शाहरुख, एएसआई सुदामा सिंह, गुलशन गौरव व पुलिस जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : कृष्ण">https://lagatar.in/shahi-eidgah-dispute-case-eligible-for-hearing/">कृष्ण

जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह विवाद मामला सुनवाई योग्य: कोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही