Search

 
 
 

साहिबगंज : बाइक की चपेट में आकर 6 वर्षीय बच्चा घायल

 
Sahibganj : जिला के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार को बाइक की चपेट में आकर 6 वर्षीय बच्चा घायल हो गया. घायल बच्चे को लाज़ के लिए सीएचसी बरहेट लाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोड्डा से बरहरवा की ओर एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे. सीएचसी बरहेट के समीप यूपी के मुरादाबाद निवासी 6 वर्षीय बच्चा शिवम कुमार सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान वो वह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया. आसपास के लोगों ने घायल शिवम को सीएचसी पहुंचाया. हादसे के बाद बाइक सवार भागने लगे. भागने के क्रम में नवाब चौक बरहेट के समीप बाइक असंतुलित होकर पलट गई. लोगों ने बाइक चालक को दबोच लिया. मामले की सूचना मिलते ही बरहेट थाना के सहायक अवर निरीक्षक महानंद ओझा सीएचसी पहुंचे और ज़रूरी कार्यवाही में जुट गये. यह">https://lagatar.in/sahibganj-no-clue-of-the-missing-driver-even-on-the-fourth-day/">यह

भी पढ़े : साहिबगंज : लापता हाइवा ड्राइवर का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही