Search

 
 
 

साहिबगंज : बोरियो में टेंपो पलटने से 8 खिलाड़ी घायल, अस्पताल में भर्ती

 
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र की खैरवा पंचायत अंतर्गत रांगा पुल के समीप रविवार को टेंपो पलटने से बरहेट से फुटबॉल खेलकर लौट रहे आठ खिलाड़ी घायल हो गए. सभी खिलाड़ी बरहेट के डुमरा मैदान से फुटबॉल खेलकर टेंपो से अपने घर रामपुर बांसजोरी लौट रहे थे, तभी पुल पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया. घायलों में गुरु हांसदा, बल मुर्मू, सनीराम किस्कू, बिट्टू सोरेन, अमरनाथ मुर्मू, वीरसिंग मुर्मू, जितराय मुर्मू व कुंवल सोरेन शामिल हैं. सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बोरियो सीएचसी ले जाया गया. अस्पताल के डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुंवर सोरेन,  बल मुर्मू व अमरनाथ मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें : जेईई">https://lagatar.in/more-than-30-students-of-dps-bokaro-successful-in-jee-advanced/">जेईई

एडवांस में डीपीएस बोकारो के 30 से अधिक विद्यार्थी सफल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही