Sahibganj: पिछले दिनों जिरवाबाड़ी ओपी अंतर्गत एक क्रशर प्लांट में हुई डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी सफ़लता हासिल की है. पुलिस ने 9 बदमाशों के साथ चोरी गए समान भी बरामद किया है. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने 02 जून को प्रेसवार्ता कर बताया कि साहिबगंज एसडीपीओ को मिली सूचना के आधार पर एसआईटी टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान मुस्तकीम शेख, अबू ताहिर, रोनी शेख, बरकत शेख, मुस्तकीम अली, सलीम शेख, शमीम शेख, मोनारूल इस्लाम व खालिद शेख को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए सभी अपराधी फरक्का पश्चिम बंगाल व झारखंड के रहने वाले हैं. एसपी ने बताया कि पूछताछ में सभी ने बताया कि साहिबगंज में पुनः लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहें थे. उनकी निशानदेही पर सफेद रंग की बोलेरो, 9 मोबाइल व औजार बरामद हुआ है. वहीं फरक्का के एक कबाड़ी दुकान से क्रशर से लूटा गया समान भी बरामद किया गया है. मामले में जिरवाबाड़ी ओपी में कांड संख्या 119/23 दर्ज है. मौके पर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे, इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655879&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज : भट्टा टोला में लगी आग, तीन घर जलकर खाक [wpse_comments_template]
साहिबगंज : क्रशर प्लांट डकैती मामले में 9 अपराधियों सहित लूटा सामान बरामद
Leave a Comment