Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा अंतर्गत भोगनाडीह और पतना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 4 जून को 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथालपरगना प्रभारी रेणुका मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार की 9 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है. विकास के अनगिनत कार्य हुए हैं. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भोगनाडीह से लखीमपुर तक सड़क निर्माण किया गया. केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को आम जनों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं. मौके पर खगेंद्र साह, हनीफ अंसारी, नवीन गुप्ता, श्यामसुंदर पंडित, सुरेश गुप्ता, अजीत साह समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658028&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : कबीर साहेब का 626 वां प्रकट दिवस मनाया गया [wpse_comments_template]
साहिबगंज : केंद्र सरकार के 9 वर्षीय कार्यकाल उपलब्धियों भरा- रेणुका मुर्मू
Leave a Comment