Search

साहिबगंज : जिले में 97 प्रतिशत बच्चों को लगा एमआर का टीका, 2 जुलाई से पल्स पोलियो अभियान

Sahibganj : शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में शनिवार 20 मई को स्वास्थ्य से संबंधित ज़िला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक हुई. बताया गया कि 2 जुलाई से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा. 2 जुलाई को बूथ लेवल व 3 और 4 जुलाई को हाउस टू हाउस एक्टिविटी होगी. इसे लेकर डीसी ने सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को माइक्रो प्ला अपडेट करे का निर्देश दिया. डीसी ने मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की समीक्षा की. बताया गया कि जिले में अब तक 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है. डीसी ने सभई चिकितस्कों व एमओवाईसी अपनी-अपनी ओपीडी में उपस्थित रहने का निर्देश दिया. डीसी ने रामजमहल एमओआईसी पर कार्रवाई करते हुए बरहेट ट्रांसफर कर दिया, जबकि बरहेट के एमओआईसी को राजमहल में योगदा देने को कहा. डीसी ने सभी जन औषधि केंद्र की समीक्षा भी की, जहां उन्होंने संबंधित एसडीओ को जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण कर डॉक्टरों की उपस्थिति, केन्द्र के यमित खुलने व दवाइयों की उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी. एनीमिया की रोकथाम के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए हीमोग्लोबिन टेस्ट, राशन वितरण की स्थिति से संबंधित निर्देश दिए गए. बैठक में मौजूद डीसी रामनिवास यादव, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, एसडीओ सदर राहुल जी आनंद जी, एसडीओ राजमल रोशन साह, सभी एमओआईसी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी महिला पर्यवेक्षिका व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-meeting-of-district-advisory-committee-under-pcpndt-act/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp