Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Sahibganj : जिले के बरहेट प्रखंड में कीताझोर गांव के समीप 11 अप्रैल को सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों के नाम सोनाजोरी गांव निवासी 25 वर्षीय छोटो प्रधान (25) दानियल मुर्मू (25) और गंगा टूडू (19) है. आनन-फानन में तीनों को बरहेट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर चौधरी चंद्रशेखर प्रसाद ने छोटो प्रधान को मृत घोषित कर दिया. दानियल मुर्मू और गंगा टुडू का प्राथमिक उपचार किया गया. गंगा टुडू की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कीताझोर से अपने गांव सोनाजोरी जा रहे थे. तभी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई. तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर छोटू प्रधान को मृत घोषित कर दिया गया. हादसे की खबर पाकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीर्बुर रहमान समेत अन्य लोग बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. प्रखंड अध्यक्ष व सचिव ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया. इसी बीच खबर पाकर बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार और पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बाइक चालक ने सिर में हेलमेट नहीं पहना था. स्वास्थ्य केंद्र में चर्चा हो रही थी कि हेलमेट होने से जान बच सकती थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604129&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज:शीतला अष्टमी पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही