Search

 
 
 

साहिबगंज : 20 लाख की अवैध लॉटरी टिकट व एक बाइक के साथ एक धंधेबाज रंगेहाथ गिरफ्तार

 
Sahibganj : जिला के विभिन्न इलाकों में अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इस बीच राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध लॉटरी के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए 27 जुलाई को 1 लॉटरी कारोबारी को गिरफ्तार किया. प्रभारी एसडीपीओ सह मुख्यालय डीएसपी यज्ञ नारायण तिवारी ने राजमहल एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल को उधवा पाकीजा मोड़ के पास एक बाइक सवार व्यक्ति द्वारा अवैध लॉटरी टिकट बुकिंग करने की गुप्त सूचना मिली थी. थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक प्रियेश प्रसून, वीणा कुमारी और पुलिस बल की टीम उधवा पाकीजा मोड़ पहुंची. तभी एक युवक पुलिस को देखकर बाइक स्टार्ट कर भागने लगा. पुलिस टीम ने लॉटरी कारोबारी को खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरेराम टोला निवासी जिछु मंडल, पिता प्रतुल मंडल बताया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन्न कंपनियों के लगभग 20 लाख का अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुआ. मामले को लेकर राधा नगर थाना में कांड संख्या 164/ 22 भादवि की धारा 420, 467, 468 और लॉटरी एक्ट 1998 व जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. गिरफ्तार लॉटरी कारोबारी जिछु मंडल को स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=371320&action=edit">यह

भी पढ़ें :साहिबगंज : डीसी ने की न्यायालय में लंबित सरकारी विभागों के वादों की समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही