Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : गुजरात के सूरत में उधवा प्रखंड निवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Sahibganj : गुजरात के सूरत में उधवा प्रखंड अंतर्गत राधानगर थाना के बंगाली पाड़ा निवासी एक मजूदर की सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक का नाम स्वर्गीय हब्बु मंडल के पुत्र देवा मंडल (32) है. वह एक महीने पूर्व कमाने सूरत गया था. वहां उसे किसी निजी कंपनी में नौकरी मिली थी. 31 मई की शाम करीब 7 बजे वह सब्जी खरीदने बाजार गया था. आवास लौटते समय एक अज्ञात बाइक की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है. उसका शव एंबुलेंस से पैतृक गांव लाया जा रहा है. शव 2 जून तक पहुंचने की संभावना है. उसकी मौत से गांव में मातम छाया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की शादी ढाई वर्ष पूर्व गांव में ही हुई थी. वह अपने पीछे मां, पत्नी, चार भाई व एक वर्षीय बेटी को छोड़ गया है. उसका परिवार बेहद गरीब है. परिवार में वह अकेला कमाने वाला था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654145&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हाइवा-टोटो की टक्कर में तीन सवार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही