Search

 
 
 

साहिबगंज: कबाड़ और मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग

 
Sahebganj : जिले के उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के तलबन्ना गांव में गुरुवार 9 मार्च की दोपहर को आगलगी की घटना में दो दुकान जलकर राख हो गई. जानकारी के अनुसार तलबन्ना गांव के जलामीन शेख की कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई. आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और पास की ही एक मिठाई दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. [caption id="attachment_574961" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/AAG-DHUAN-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> आग के कारण आसपास फैला धुएं का गुब्बार[/caption] आग कैसे लगी थी, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है. दुकान मालिक जलमीन शेख ने बताया कि उनकी कबाड़ की दुकान ही एक मात्र कमाई का साधन थी. आग से दुकान में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. वहीं मिठाई दुकानदार अब्दुल हक ने एक लाख का नुकसान होने की बात कही. पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से राहत की मांग की है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-and-sp-told-traffic-rules-to-the-people/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीसी व एसपी ने लोगों को बताये ट्रैफिक नियम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही