Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बोरियो प्रखंड परिसर में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Sahibganj : बोरियो प्रखंड परिसर में आदिवासी विकास मंच ने विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर 8 अगस्त को एक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता बांझी संथाली के पूर्व मुखिया स्टीफन मुर्मू ने की. बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हरिनचरा मोड़ स्थित वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर सुबह 9 बजे माल्यार्पण के साथ होगा. इसके बाद बोरियो डाक बंगला परिसर से 9.30 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा. प्रखंड सभागार में 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जहां आदिवासी संस्कृति के विभिन्न नृत्य कला, गीत संगीत प्रस्तुत किया जेगा. साथ ही विचार गोष्ठी में आदिवासी समुदाय की वर्तमान स्थिति व शैक्षणिक विकास को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा. बैठक में बड़ा रक्सो मुखिया ताला हांसदा, बबलू मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि जेठा मरांडी, भीमा, बाबूराम हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया सुरेश मरांडी, हेमलाल हेम्ब्रम, लक्ष्मण बेसरा, रमेश मुर्मू,  लखीराम हांसदा,  सकल सोरेन,  परगना मुर्मू, संजय मुर्मू,  सकल किस्कू आदि थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-orgy-of-the-bullies-in-tetulia-the-shopkeeper-was-injured-by-beating-him-for-asking-for-money-for-water/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : तेतुलिया में दबंगों का तांडव, पानी का पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटकर किया घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही