Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: अधेड़ ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

Sahibganj:जिला के उधवा प्रखंड राधानगर थाना क्षेत्र में पूर्वी उधवा पंचायत के चौधरी पाड़ा गांव में 29 अप्रैल की रात को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. जानकारी के अनुसार नगरदीप चौधरी दूसरी मंजिल पर जाकर अपने कमरे में गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर लिया. परिजनों के अनुसार नगरदीप चौधरी हमेशा शराब का सेवन करने के साथ ही डिप्रेशन में रहते थे. प्रतिदिन की तरह वह उधवा चौक गए थे. रात करीब 8 बजे वह शराब पीकर घर आया और दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चले गए. देर रात परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो गले से फंदा लटका हुआ था. सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया है. राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत चार पुत्र को छोड़ गए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624386&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज:आसमानी कहर ने लील लिया चार बच्चों को,एक गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही