Search

 
 
 

साहिबगंज : तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर घायल मिले व्यक्ति की इलाज़ के दौरान मौत

 
Sahibganj : तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर घायल मिले व्यक्ति की इलाज़ के दौरान 9 अगस्त को सदर अस्पताल में मौत हो गई. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस स्थित शीत गृह में रखा गया है जहां परिजनों की पहचान होने के बाद उक्त व्यक्ति का शव उन्हें सौंप दिया जाएगा. तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति घायल हालत में मिला था. जिसे रेल पुलिस और रेलकर्मियों ने इलाज़ के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल साहिबगंज रेफ़र कर दिया. सदर स्पताल में इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई. उधर ओपी थाना क्षेत्र की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है. ओपी थाना के एसआई प्रीतम रंजन ने बताया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम हाउस स्थित शीत गृह में रखा गया है. जहां परिजनों की पहचान होने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-festival-of-muharram-was-completed-in-a-peaceful-and-cordial-atmosphere/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ मुहर्रम का त्योहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही