Search

 
 
 

साहिबगंज : बैठक कर बाढ़ से निपटने की बनाई गई योजना

 
उपायुक्त ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का सर्वे कर मांगी रिपोर्ट
Sahibganj : समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में 27 जून को बैठक कर बाढ़ से निपटने की योजना बनाई गई. उपायुक्त ने बाढ़ की स्थिति से पहले संबंधित प्रखंडों में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कटाव वाले क्षेत्र के गांवों का सर्वे करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी अंचलाधिकारी जाकर देखें कि कितने घरों पर कटाव का संकट है. नदी से 1 किलोमीटर की दूरी के भीतर के सभी गांवों का सर्वे करें. इस क्रम में गंगा जल स्तर पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया. बाढ़ से पहले लोगों को सुरक्षित निकलने, शिविर की स्थापना व शिविर के लिए जगह चिन्हित करने पर विचार किया गया. संबंधित पदाधिकारियों से शिविरों में टैंकर से पेयजल की व्यवस्था करने, बिजली व शौचालय आदि की व्यवस्था का निर्देश बैठक में दिया गया. उपायुक्त ने बाढ़ संभावित इलाकों में पशुओं कर चारा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा आवश्यकता हो तभी निजी नाव लें। नाव का लॉग बुक व जीपीएस सुनिश्चित कराएं.

मौत के मुआवजा भुगतान में न करें विलंब : उपायुक्त

उपायुक्त ने फसल आच्छादन, सहायता अनुदान, सड़क दुर्घटना, आकाशीय बिजली, नदी तालाब जलाशय में डूबने से हुई मृत्यु आदि से संबंधित मुआवजा की समीक्षा की. कहा कि संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि आपदा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले. बैठक में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, एसी विनय मिश्र, सीएस डॉ0 रामदेव पासवान, एसडीओ राहुल जी आनंद जी व राजमहल रोशन साह,  संबंधित सीओ, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, विद्युत विभाग, जिला कृषि पदाधिकारी, ज़िला सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित थे . यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680743&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : भाजपा नेता बजरंगी यादव पर प्राथमिकी दर्ज़, अवैध खनन व परिवहन का मामला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही