Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अनियंत्रित टोटो के पलटने से एक युवक की मौत

Sahibganj: जिले के पतना प्रखंड में रांगा थाना क्षेत्र के झिकटिया बिंदूधाम रोड़ में 30 मई को एक अनियंत्रित टोटो के पलटने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक घटनास्थल के समीप लकड़ी के दुकान पर काम करता था. बरहरवा बाजार से प्लाईवुड लेकर वापस आने के क्रम में यह हादसा हुआ. ग्रामीणों के अनुसार टोटो अनियंत्रित होने से लोड प्लाईवुड युवक के सिर पर ही जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई. युवक मुर्शिदाबाद जिला के भवानीपुर थाना फरक्का तोफापुर निवासी नसीरुद्दीन शेख का पुत्र तारिकुल इस्लाम है. घटना की जानकारी मिलते ही रांगा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. ग्रामीणों के अनुसार झीकटिया बिंदुधाम मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में है. जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652721&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : सरकार के गाइडलाईन का हर हाल हो पालन : विद्युत जीएम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही