Search

 
 
 

साहिबगंज : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर

 
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य पथ पर पथरगट्ठा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान बोरियो थाना क्षेत्र के गडरा पहाड़ निवासी छोटा सुरजा पहाड़िया (35) के रूप में हुई है. दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक शनिवार देर रात को हटिया से वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया. दुर्घटना की सूचना सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय समिति सदस्य स्टीफन मुर्मू को मिली. वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को बोरियो सीएचसी लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इधर मामले की सूचना प्राप्त होते ही बोरियो पुलिस जांच में जुट गई. वहीं बांझी के ग्रामीणों ने एक कार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं थाना प्रभारी रूपक कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/orange-alert-of-severe-heat-wave-issued-in-11-districts-of-jharkhand-clouds-will-rain-in-6-districts/">झारखंड

के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, 6 जिलों में बरसेंगे बादल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही