Search

 
 
 

साहिबगंज : हरीनचरा निवासी युवक की मुरादाबाद में ट्रेन से कटकर मौत

 
Sahibganj : बोरियो थाना के हरिनचरा निवासी जूलियस मुर्मू (24) पिता सोम मुर्मू का मृत्यु उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में ट्रेन से कटकर हो गई. उसके शव को छजलेट थाना में रखा गया है. इधर घटना के बाद शोकाकुल परिजन मृत युवक के शव लाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. आर्थिक रूप से कमज़ोर इस परिवार ने प्रशासन से शव को लाने में मदद मांगी है. जूलियस के मामा सुनिल मरांडी व बहन होपन बिट्टी मुर्मू ने बताया कि जूलियस मुर्मू अकेले कई सालों से मुरादाबाद में रहकर मजदूरी करता था. अंतिम बार दो साल पहले घर आया था. शनिवार को फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर बोरियो थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने शव को लाने के लिए निजी व प्रशानिक स्तर से मदद का भरोसा दिलाया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678802&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही