Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : 2022 की जनसंख्या के अनुसार सर्वे कर समर अभियान में इंट्री का निर्देश

 Sahibganj : विकास भवन सभागार में गुरुवार को डीडीसी प्रभात सिंह बरदियार की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वहीं समर अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के तहत सभी प्रखंडों ने 2011 के जनगणना के अनुसार हाउस होल्ड सर्वे कर लिया है. डीडीसी ने 2022 की जनसंख्या के अनुसार सर्वे कर समर अभियान में इंट्री करने का निर्देश दिया. साथ ही पहाड़िया ग्राम में बचे सर्वे कार्य को जल्द पूरा करने को कहा. डीडीसी ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को 0 से 5 वर्ष की आयु के शत प्रतिशत बच्चों का निरीक्षण कार्य सुनिश्चित करने को कहा. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान लाभुकों को लंबित दूसरा व तीसरा इंस्टालमेंट पूर्ण करने का निर्देश दिया. पोषण ट्रैकर ऐप से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए इसमें की जाने वाली इंट्री की जानकारी ली गयी. जहां धात्री माता के कम इंट्री में प्रगति करने का निर्देश दिया गया. महिला पर्यवेक्षिकाओं को आधार सीडिंग में भी प्रगति करने को कहा गया. बैठक में डीडीसी के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ, सभी महिला पर्यवेक्षिका, जिला समाज कल्याण कार्यालय के कर्मी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-re-united-became-the-champion-of-the-under-16-district-cricket-league-tournament/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अंडर-16 ज़िला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट की चैंपियन बनी री-यूनाइटेड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही