Search

 
 
 

साहिबगंज : शादी का झांसा दे यौन शोषण का लगाया आरोप

 
प्राथमिकी दर्ज कराने पर भी नहीं मिला न्याय तो पीड़िता ने एसपी को आवेदन सौंप लगाया गुहार
Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र की एक लड़की ने एसपी को आवेदन देकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा निवासी उमा शंकर रजक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. आवेदन में उसने बताया कि साहिबगंज कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसका उमाशंकर से प्रेम संबंध बन गया था. उमाशंकर ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका यौन शोषण किया. शादी की बात कहने पर बहाने बनाता रहा. तंग आकर 15 मई 2023 को उसने राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद उमा शंकर रजक के घरवालों के दबाव में हुई पंचायत में शादी की बात तय हुई. 15 मई 2023 को निबंधन कार्यालय में शादी के लिए आवेदन भी दिया। इस बीच लड़के वालों ने 5 लाख दहेज की मांग की. अक्षमता जताने पर घरवालों ने उमाशकंर को कहीं भगा दिया. अब उसका बड़ा भाई व पिता एससी-एसटी के झूठे केस में फंसाने की धमका दे रहे हैं. उमाशंकर के पास उसकी अंतरंग वीडियो व तस्वीरें होने का भी दावा पीड़िता ने किया है. बताया क उमाशंकर ने फेसबुक पर भी उसकी तस्वीर अपलोड कर दी थी. पीड़िता ने उमाशंकर रजक व उसके पूरे परिवार पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-binod-became-the-hero-of-tribal-welfare-hostel/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बिनोद बने आदिवासी कल्याण छात्रावास के नायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही