Search

 
 
 

साहिबगंज एसिड अटैक मामले का खुलासा: प्रेमिका की दूसरे लड़के से बात करने पर नाराज प्रेमी ने दिया था घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

 
Sahibganj : जिले में हुए एसिड अटैक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक और पीड़िता युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवती कई अन्य लड़कों से भी बात करती थी.इस बात से नाराज प्रेमी ने एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस यूपी के फरुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पुलिस उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह भागने की फिराक में था. आरोपी साहिबगंज में ही रहकर नौकरी कर रहा था. बताया जा रहा है कि इससे पूर्व युवती के साथ दिल्ली में करीब दो माह साथ रहा भी था.

क्या है मामला

बुधवार की सुबह करीब तीन बजे राजमहल अनुमंडल अस्पताल के गेट के बगल में स्थित हसीना होटल के घर पर चार व्यक्तियों पर एसिड से हमला किया गया था. सूचना पर पुलिस राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर पीडित आलम शेख का फर्दबयान लिया गया. फर्दबयान में आये तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है. पूछताछ में मनीष कुमार ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उनके बायें हाथ में भी एसिड से जला जख्म पाया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही