Search

 
 
 

साहिबगंज : छत पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर एसिड अटैक

 
Sahibganj : जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के समीप अर्धनिर्मित मार्केट कांप्लेक्स के छत पर सो रहेएक ही परिवार के चार लोगों पर एसिड अटैक किया गया है. यह घटना बुधवार की सुबह करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. एसिड के हमले में चारों लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं. लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों की पहचान फुलवानो बेवा (60 वर्षीय), हसीन बीवी (35 वर्षीय), आलम शेख (25 वर्षीय) व शबनम बानो (15 वर्षीय) के रूप में हुई है.

पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार का दर्ज किया बयान 

घटना की सूचना पाकर एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और थाना प्रभारी गुलाम सरवर अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार का लिखित बयान भी दर्ज किया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग दौड़कर वहां से भाग गये. बताया कि उनलोगों ने कुछ दूरी तक उनका पीछा किया, लेकिन वो भागने में सफल रहे.  पीड़ित परिवार ने पूछताछ में कुछ लोगों पर शक भी जताया है. हालांकि थाना में आवेदन देने के बाद ही घटना में संलिप्त लोगों की पुष्टि हो पायेगी. इधर जानकारी पाकर एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना से जुड़े साक्ष्यों का जांच की है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी. फिंगरप्रिंट की टीम भी घटनास्थल पहुंच सकती है. एसडीपीओ ने कहा कि घटनास्थल के आसपास नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के फुजेट को भी खंगाला जा रहा है. वहीं राजमहल एसडीओ कपिल कुमार ने कहा कि थाना पुलिस और प्रशासन एसिड अटैक की घटना की जांच गंभीरता पूर्वक कर रही है. घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं की जांच जारी है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/eb9a48da-e2f1-4afe-804e-dc0b42034547-e1713948406538.jpeg"

alt="" width="572" height="374" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही