Search

 
 
 

साहिबगंज: अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार

 
Sahibganj: पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार गौरव को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि नगर थाना क्षेत्र और उसके आस-पास के थानों में अवैध लॉटरी का कारोबार किया जा रहा है. इस संबंध में पूर्व में भी नगर थाना एवं जिरवाबाड़ी थाना के द्वारा अवैध लॉटरी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये कई लॉटरी कारोबारियों को जेल भेजा गया था. इसी क्रम में एसपी को गुप्त सूचना मिली कि अवैध लॉटरी कि एक बड़ी खेप साहिबगंज लायी गयी है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला में अवैध लॉटरी कारोबारी बिक्की की दुकान और मकान में छापेमारी की. जहां से अवैध लॉटरी की बड़ी खेप बरामद हुई है. इस दौरान पुलिस ने शाहरूख आलम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त अवैध लॉटरी के मामले में पूर्व में भी जेल चुका है. इसे भी पढ़ें- UP">https://lagatar.in/up-15-people-died-many-injured-when-tractor-trolley-filled-with-devotees-overturned/">UP

: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही