Search

 
 
 

साहिबगंज : 10 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई- एसपी

 
Sahibganj : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला पुलिस प्रशासन ने जिले के 10 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई की है. यह जानकारी एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के कमल टोला निवासी अजय पासवान व पुरानी साहिबगंज निवासी मनीष प्रताप को जिला बदर किया गया है. वहीं जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन निवासी विक्की रविदास व निर्मल साव, पुरानी साहिबगंज के चतुर चौधरी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोज टोला निवासी बच्चू यादव, राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी राजा ठाकुर, फुदकीपुर के मिथुन मंडल, नगर थाना क्षेत्र के कमल टोला निवासी अर्जुन पासवान व बरहेट थाना क्षेत्र के रोकड़ा निवासी शरीफ अंसारी को थाना में हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें : राजमहल">https://lagatar.in/jmm-rebel-lobin-hembram-files-nomination-from-rajmahal-lok-sabha-seat/">राजमहल

लोकसभा सीट से झामुमो के बागी लोबिन हेंब्रम ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही