Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : फ्रेंडली क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 98 रनों से हराया

Sahibganj : गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सिद्धो कान्हू स्टेडियम में जिला प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन की टीम में डीसी रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीटीओ संतोष गर्ग, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, मेजर सार्जेंट, उद्योग विभाग से चंद्रशेखर कुमार व अन्य पदाधिकारी शामिल थे. जबकि नागरिक एकादश की टीम में मीडिया के प्रतिनिधि अभिजीत राय, रब नवाज आलम, सुबोध कुमार सिंह, निर्भय ओझा, राजू पाठक, अशफाक व अन्य शामिल थे. [caption id="attachment_537611" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CRICKET-PRIZE-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> विजेता ट्रॉफी के साथ डीसी व प्रसासन एकादश के खिलाड़ी[/caption] जिला प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 208 रन का विशाल लक्ष्य रखा. जिसमें डीसी रामनिवास यादव ने 57, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने 20 रन, जबकि जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने सर्वाधिक 63 रन बनाए. प्रशिक्षु एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सौरव कुमार ने 40 रन, एसएमपीओ रोशन रंजन ने 6 गेंदो में 28 रन, मेजर सार्जेंट सुनील कुमार के 18 के योगदान से जिला प्रशासन ने 208 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी नागरिक एकादश की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 08 विकेट खोकर केवल 110 रन ही बना सकी और 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए डीसी रामनिवास यादव ने 4 विकेट भी झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गये. [caption id="attachment_537613" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CRICKET-DC-N-DDC-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> क्रिकेट मैच के दौरान एक दूसरे से हाथ मिलाते डीसी व डीडीसी[/caption] इस मौके पर उपायुक्त, पुलिस कप्तान, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, एसडीओ सदर राहुल जी आनंद जी, जिला योजना पदाधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-hoisted-the-tricolor-remembered-sidho-kanhu-chand-bhairav-and-phulo-jhano/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीसी ने फहराया तिरंगा, सिद्धो कान्हू, चांद भैरव और फुलो झानो को किया याद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही