Search

 
 
 

साहिबगंज : पल्स पोलियो की शुरुआत करने पहाड़ पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

 
Sahibganj : पल्प पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले का प्रशासनिक अमला सुदूर पठारी गांव पहुंचा. उपायुक्त राम निवास यादव समेत कई अधिकारियों व चिकित्सकों ने तालझारी प्रखंड के करणपुरा पंचायत के कचोरी गांव पहुंचकर बच्चे को दो बूंद दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की.  इससे उत्साहित मुंडी, अम्बेरी आदि गांवों के दर्जनों लोगों ने बूथ पर पहुंचकर अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी. मालूम हो कि कचोरी गांव पहाड़ की चोटी पर बसा है. यहां का रास्ता अत्यंत दुर्गम है. यहां विलुप्त होती जनजाति पहाड़िया समुदाय के लोग निवास करते हैं.

प्रशासन का हर अधिकारी व कर्मी सहयोग को तैयार : उपायुक्त

[caption id="attachment_686051" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Sahib-DC-Polio-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बच्चे को पोलियो की ड्रॉप पिलाते उपायुक्त[/caption] मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उपायुक्त राम निवास यादव, सिविल सर्जन डॉ0 रामदेव पासवान, डीएस डॉ0 मोहन पासवान, एमओआईसी तालझारी डॉ0 रंजन कुमार, कर्णपुरा व बांझी गांव के मुखिया स्टीफन मुर्मू  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया, टीबी, मीजल्स, रूबेला, फाइलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके लिए हर व्यक्ति नियमित रूप से अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं तथा सरकारी अभियानों में हिस्सा लें. कहा कि प्रशासन का हर अधिकारी व कर्मी सहयोग देने को तैयार है, लोग इस सुविधा का लाभ लेकर जीवन को और खुशहाल बनाएं. मौके पर उपायुक्त ने लोगों से कुशलक्षेम पूछा और कई सुझाव दिए. कार्यक्रम में डीएस डॉ0 मोहन पासवान, बीडीओ तलझारी साइमन मरांडी, बीडीओ बोरियो दिलीप टुडू, जिला डाटा प्रबंधक अमित कच्छप, मलेरिया कंसल्टेंट सत्ती बाबू डाबडा, सीएचओ  भूमिका लकड़ा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685704&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही