Search

 
 
 

साहिबगंज : अंचलाधिकारी फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट पेश करें- डीसी

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)– समाहरणालय सभागार में डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में सुखाड़ से निपटने के लिए आपदा बैठक पदाधिकारियों के साथ की. बैठक में डीसी ने प्रखंडवार फसलों की समीक्षा की. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को फसल क्षति की आकलन का रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि कम बारिश से धान की खेती पर असर पड़ा है. स्थिति को देखते हुए जेआरएफवाई पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. झारखंड सरकार ने सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए झारखंड राज्य फसल राहत योजना लागू की है. इस योजना के अंतर्गत 30 से 50 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचने पर 3 हज़ार रुपये प्रति एकड़ क्षतिपूर्ति राशि का प्रावधान है. इस योजना की अधिकतम क्षतिपूर्ति राशि 15 हज़ार रुपये है. 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 4 हज़ार रुपये प्रति एकड़ और अधिकतम 20 हज़ार रुपये दिया जाएगा. डीसी ने कहा कि फसल क्षति से संबंधित रिपोर्ट के आंकडों का वेरिफिकेशन अंचलाधिकारी स्वयं करें. बैठक में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता विनय मिश्र, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=366573&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जमीन विवाद में फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही