Search

 
 
 

साहिबगंज : रामनवमी पर अखाड़ों ने निकाला जुलूस समेत 2 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले में बुधवार को रामनवमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. राम व हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही. अखाड़ा समितियों ने जुलूस निकाला. जय श्रीराम के घोष से वातावरण गूंजित रहा. बरहेट प्रखंड विभिन्न इलाकों में रामनवमी की धूम रही. दोपहर बाद निकले अखाड़ा समितियों के जुलूस में लोगों ने उत्साह से भाग लिया. युवा पताका लिए जय श्रीराम का नारा लगाते चल रहे थे. जुलूस में युवाओं ने लाठी, तलवार, फरसा भांजकर करतब दिखाए. हाटपाड़ा, बजरंगबली मंदिर प्रांगण में रामभक्तों के लिए शरबत-पानी की व्यवस्था थी.

56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Sahibganj : मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़तल्ला मोहल्ला के समीप एक दुकान में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 56 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई. छापेमारी में थाना प्रभारी रोहित कुमार सहित जवान शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक शराब लेकर बिहार जाने की तैयारी में था. तभी उसे दबोच लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही