Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : ज़िले में 12.94 लाख लोगों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली

Sahibganj : जिले में शुक्रवार को डीसी राम निवास यादव ने तालझारी प्रखंड के वृंदावन पंचायत के मध्य विद्यालय सकरभंगा गांव से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है, जिसका बचाव पहले ही संभव है. एक बार फाइलेरिया हो जाने के बाद इसका कोई इलाज नहीं होता. इसलिए इसके प्रति अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. डीसी ने बताया कि फाइलेरिया को आम भाषा में हाथी पाव भी कहतें हैं. यह बीमारी रोग मच्छर के काटने से होती है. इससे शरीर के कई अंगों में सूजन होता है. साथ ही इससे मृत्यु की संभावना भी रहती है. [caption id="attachment_550938" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/BACCHE-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चे[/caption]   10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया की अल्बेंडाजोल व डीईसी दवा खिलाएंगे. जिले में 12 लाख 94 हज़ार 345 लोगों को इसकी दवा खिलाई जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने कुल 1778 बूथों पर इसकी तैयारी की है. कार्यक्रम में डीसी रामनिवास यादव के अलावे सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, मलेरिया पदाधिकारी डॉ.मोहन पासवान, पंचायत की मुखिया, चिकित्सा पदाधिकारी, तालझारी रंजन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, विशाल पांडे मलेरिया सलाहकार डॉ.सती बाबू व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/kharge-will-start-hath-se-hath-jodo-campaign-from-sahibganj/">यह

भी पढ़ें : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत साहिबगंज से करेंगे खड़गे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही