Search

Sahibganj: बरहरवा में अवैध खनन का आरोप, बाबूलाल ने CBI-ED से जांच की मांग की

Ranchi  : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज जिले के बड़हरवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड की जल, जंगल और जमीन राज्य की अमूल्य संपत्ति हैं, लेकिन सरकार इनके संरक्षण में विफल रही है.
 
Uploaded Image

मरांडी ने दावा किया कि बड़हरवा में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इससे जुड़े वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं. उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि साहिबगंज के नींबू पहाड़ में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित अवैध खनन का मामला पहले भी सामने आ चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद अवैध खनन नहीं रुका है.

मरांडी ने सरकार पर पिछले सात वर्षों में खनन व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने ईडी और सीबीआई से मामले का संज्ञान लेकर जांच करने और कार्रवाई की मांग की. हालांकि, इन आरोपों पर सरकार या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही