Search

 
 
 

साहिबगंज : स्कूल के हेड मास्टर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

 
ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
Sahibganj : बरहेट थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. 22 जुलाई को पीड़ित छात्रा के अभिभावक सहित दर्जनों ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर आरोपी प्रधानाध्यापक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में स्कूली छात्रा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि वह उत्क्रमित उच्च विद्यालय की दसवीं की छात्रा है. गत 20 जुलाई को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमशाद अली ने गलत नियत से उनके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की. आरोपित प्रधानाध्यापक इसके पहले भी दूसरी अन्य छात्राओं के साथ छेड़खानी करने की कोशिश कर चुके हैं. बताया जाता है कि इस घटना के बाद छात्रा स्कूल नहीं आना चाहती थी. उसके पिताजी के पूछने पर उसने सारी बातें बताई. छात्रा के पिता ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी इस पर ग्रामीण उग्र होकर विद्यालय गए और प्रधानाध्यापक का पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707705&action=edit">यह

भी पढ़ें: बरहेट में हेडमास्टर पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, संज्ञान लें सीएम : बाबूलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही