Search

 
 
 

साहिबगंज : लिपिक पर फर्जी हस्ताक्षर करा मदरसा में शाही निकाय गठन का आरोप

 
Sahibganj : बड़रहवा प्रखंड के चांदपुर में संचालित मदरसा उलूम बड़ा में फर्जी हस्ताक्षर करा शाही निकाय गठन का आरोप डीईओ कार्यालय में पदस्थापित लिपिक अजय कुमार भंडारी और एक अन्य व्यक्ति अब्दुल कादिर पर लगा है. शाही निकाय का गठन मदरसा को नियम से संचालित करने के लिए किया जाता है. निकाय के गठन में मदरसा जमीन दानदाताओं की अहम भूमिका होती है. मदरसा के भूतपूर्व सचिव सह दानदाता मोफजल हुसैन, पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों ने उच्चाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है. इन लोगों का आरोप है कि जानकारी दिए बिना जाली हस्ताक्षर कराके निकाय का गठन कर दिया गया. मदरसा में पढ़ाने के लिए साला मोबारक करीम जौहर और अखवानुल मुसलमिन शिक्षक हैं. इन दोनों पर भी मदरसा नहीं आने का आरोप है. इस संबंध में लिपिक की राय जानने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नहीं किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=452649&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सीओ ने क्रशर संचालक पर दर्ज कराया मुकदमा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही