Search

साहिबगंज : राकेश शर्मा हत्याकांड मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया कांड का खुलासा, होगी और गिरफ्तारी

Sahibganj : राकेश शर्मा हत्याकांड में जिरवाबाडी पुलिस ने 26 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस कप्तान नौशाद आलम ने बताया कि राकेश शर्मा हत्याकांड में शामिल संतलाल रमानी, छोटा पंचगढ़ पुरीटोला निवासी को गिरफ्तार किया गया है. संतलाल रमाणी से पूछताछ के क्रम में बताया कि जेल में बंद भरत मंडल के कहने पर किशन कुमार मंडल व अन्य दो व्यक्ति पैसा लेने के लिए उसके घर आये थे. इस बात की सूचना उसने अपने साथी अजय कुमार व राकेश कुमार शर्मा को दी. वे दोनो अपने साथ अन्य तीन चार व्यक्ति को लेकर उसके घर आए. फिर इन सभी लोगों ने मिलकर पैसा मांगने आये तीनों व्यक्ति को पकड़ लिया. इसके बाद अजय कुमार पिस्तौल निकालकर इस कांड के वादी किशन कुमार मंडल तान दिया और अचानक पीछे से उसके उपर गोली चला दिया. जो वादी किशन कुमार मंडल के हाथ में लगते हुए अजय कुमार के साथ आये राकेश कुमार शर्मा के सीने में जा लगी. इससे राकेश कुमार शर्मा की मृत्यु हो गयी है. इस संबंध में राकेश कुमार शर्मा के पिता जगदीश शर्मा की लिखित शिकायत पर अलग से बोरियो कांड दर्ज किया गया. एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. यह">https://lagatar.in/bokaro-meri-mitti-mera-desh-program-organized-in-madhukarpur/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : मधुकरपुर में मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp