Search

 
 
 

साहिबगंज : आंगनबाड़ी केंद्र अब 15 जनवरी तक रहेंगे बंद, उपायुक्त ने जारी किया आदेश

 
Sahibganj : कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपायुक्त राम निवास यादव ने 8 जनवरी को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र अब 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. पहले दिनांक 5 से 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था. बंद की अवधि में सिर्फ एक घंटे के लिए सुबह 11 से 12 बजे तक 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को मध्याह्न भोजन देने के लिए खोलने का आदेश दिया गया था. नए आदेश के तहत पूर्व की तरह ही 15 जनवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, सिर्फ एक घंटे मध्याह्न भोजन के लिए खोले जाएंगे. आदेश के तहत केंद्रों में पठन-पाठन स्थगित रहेगा. वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों से अन्य गतिविधियों का संचालन होता रहेगा. आंगनबाड़ी सेविका कार्य संचालन करती रहेंगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519738&action=edit">यह

भी पढ़ें :  साहिबगंज : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर डीसी ने की बैठक, 18 विभागों की होगी झांकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही